
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार में धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री रहे विजय मिश्रा को आज राज्यपाल रामनाईक ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। विजय मिश्रा सपा में भावी ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे।
पिछले 16 फरवरी को विजय मिश्रा ने पार्टी पर ब्राह्मण विरोधी आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी ज्याॅइन किया था। विजय ने यह भी कहा था कि सीएम अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हैं जिससे वो सही निर्णय नहीं ले पाते। बीएसपी ज्वाॅईन करने के बाद अखिलेश यादव ने यूपी के राज्यपाल रामनाईक को पत्र लिखकर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। विजय मिश्रा 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में गाजीपुर से सपा सीट पर जीते थे लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने उनकी सीट राजेश कुशवाहा को दे दी है जिसके बाद से ही विजय की पार्टी से नाराजगी काफी बढ़ गई थी।
https://rashtriyadinmaan.com
