
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि आजम खान ने अपने जमीर को मारकर पहले मुलायम सिंह यादव की चाटुकारी की और अब बबुआ की कर रहे हैं।
बसपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आजम खान अपने जमीर को मारकर मुलायम और बबुआ की चाटुकारिता करते हैं। आजम खान की मुस्लिमों को सपा का गुलाम बनाने की कोशिश नाकाम हो गई है और बसपा के नेतृत्व में ही सांप्रदायिक शक्तियों को हराया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब मुस्लिम समाज के लोग खुद अपने अच्छे-बुरे को समझ कर फैसला ले रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में केवल बसपा व उसका मजबूत नेतृत्व ही भाजपा एंड कंपनी, आरएसएस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांप्रदायिक व फासिस्ट एजेंडे को विफल कर सकती है। इसलिए उन्होंने इस खास मकसद को लेकर काफी बढ़-चढ़ कर विधानसभा चुनाव में भाग लिया है।’’
https://rashtriyadinmaan.com
