भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी: केशव मौर्य


 

b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_M

 

भाजपा सरकार में भैंस नहीं गुण्डों को ढूंढकर जेल भेजेगी पुलिस

लखनऊ,।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने सोनभद्र जिले की ओबरा, राबर्टगंज विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा.बसपा की जमानत जब्त कराने की अपील की। श्री मौर्य ने कहा कि साईकिल पंचर हो चुकी, हाथी पस्त हो चुका है। भाजपा सपा रूपी सापनाथ और बसपा रूपी नागनाथ का सफाया करके ही दम लेगी। अखिलेश सरकार में पुलिस प्रशासन ने सिर्फ आजम खान की भैंस ढूंढने का काम किया है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही यही पुलिस भैंस नहीं गुण्डों को खोजकर जेल में डालने का काम करेंगी।

श्री मौर्य ने कहा कि मोदी  ने नोटबंदी करके सपा.बसपा व कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। मोदी ने कहा न खाऊंगा न खाने दूंगा। ने कहा था कि मैने चाय बेची है पर देश बेचने का काम नहीं किया। देश बेचने वालों को जनता मुहँतोड़ जवाब देगी। 2014 में उ0प्र0 की जनता ने 73 सीटें देकर  मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। अब इतिहास दोहराने का समय है। श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी सपा.बसपा के भ्रष्टाचार का नतीजा है उ0प्र0 की नाकारा व निक्कमी सरकार केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए भेजा मुआवजा भी नहीं बांट पाती है। 11 मार्च के बाद सरकार बनते ही भाजपा किसानों का कर्ज माफ करेगी तथा किसानों को 2.2 लाख रूपये का सुरक्षा बीमा भी दिया जायेगा। दुधारू पशु भी गरीबों को दिये जायेंगे। भाजपा गरीबों का हक गरीबों को दिला कर रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश झूठ बोलते है। बेरोजगारी भत्ता व लैपटॉप देने में भी भेदभाव करते है, कन्या धन योजना में भेदभाव करते है। भाजपा की सरकार बनने पर सपा व बसपा की सरकारों में हुए भ्रष्टाचारों की जांच होगी। दोषियों को जेल भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय का टोल फ्री नम्बर भी जारी करेंगे। प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने का काम होगा। प्रदेश में खाली डेढ़ लाख पुलिस के पदो की सीधी भर्ती की जायेगी, पशु वध शालाओं को 24 घंटे में बंद कर दिया जायेगा। उ0प्र0 में हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को 300 कमल की फूलों की माला देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि 11 मार्च तक गरीबो, व्यापारिया, मजदूरों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भू.माफिया व दंबग जगह खाली कर दे अन्यथा जेल जाने को तैयार रहे। सपा.बसपा की सरकार ने प्रदेश को खोखला करने का काम किया है। जो मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को सुरक्षा नहीं दिला पा रहे है उनसे प्रदेश की जनता सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकती है। भाजपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।


Scroll To Top
Translate »