राष्टीय पुरस्कार समारोह में “अपैक्स ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ ” की वाइस प्रेसिडेंट श्वेता आनन्द सम्मानित


unnamed

दिल्ली |   समाज में बदलाव के लिए बेहतर काम करने वालो का मान बढ़ाने के लिए हर वर्ष विश्व स्काउट गाइड दिवस पर बड़ा सम्मान ” लार्ड़ बेडेन पॉवेल नेशनल पुरस्कार ” दिया जाता है |  वर्ष २०१७ के पुरस्कार के लिए दिल्ली की सीरिफोर्ट आडिटोरियम में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने विभिन्न क्षेत्रो में समाज सेवा करने वाले देश के १५ लोगो को सम्मानित किया है |

इस सुचि में “अपैक्स ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ “  की वाइस प्रेसिडेंट श्वेता आनन्द भी शामिल थी |  ये पुरस्कार उन्हें सामुदायिक नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण के लिए दिया गया है ।

कार्यक्रम में  सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक, क्रिकेटर सौरभ गांगुली की पत्नी श्रीमती डोना गांगुली, देवोश्री राय, महिमा चौधरी, कॉमेडी किंग दीपक राणा आदि मौजुद थे |


Scroll To Top
Translate »