कलाकारों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है बल्कि आवश्यकता उन्हेें और बेहतर प्लेटफाॅर्म देने की: मुख्य सचिव


unnamed
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने कहा है कि प्रदेश में कलाकारों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है बल्कि आवश्यकता उन्हेें और बेहतर प्लेटफाॅर्म देने की है। उन्होंने कहा राज्य ललित कला अकादमी द्वारा प्रदेश के कलाकारों की प्रतिभा को बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितात्मक प्रदर्शनी का आयोजन विगत दिसम्बर माह में कराकर उत्कृष्ट कलाकृतियों का चयन नियमों के तहत गठित चयन समिति द्वारा दिसम्बर माह में किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के बाहर के अन्य 20 प्रदेशों की भी लगभग 1463 कलाकृतियों को आमंत्रित कर 10 कलाकृतियों को चयनित किया गया है। चयनित 10 कलाकृतियों में से 08 उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों के कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियां हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपनी कलाकृतियों के प्रदर्शन हेतु जनपद स्तर पर वर्कशाॅप का आयोजन कराये जाने पर गंभीरता से विचार किया जाये ताकि जनपदीय स्तर के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अधिक अवसर प्राप्त हो।
मुख्य सचिव आज राज्य ललित कला अकादमी में 14वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में चयनित कलाकृतियों के कलाकारों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने आयोजित कला प्रदर्शनी का शुभांरभ दीप प्रज्जवलित कर कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन भी किया।
 राज्य ललित कला अकादमी, द्वारा प्रदेश के कलाकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितात्मक प्रदर्शनी के आयोजन के अन्तर्गत 14वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी हेतु सम्पूर्ण भारत से छायाचित्रों के माध्यम से प्र्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। निर्धारित नियमों के अन्तर्गत देश के सभी क्षेत्रों से 531 कलाकारों की 1463 कलाकृतियों के छायाचित्र प्रविष्टि के रूप में प्राप्त हुये थे। द्विस्तरीय चयन पद्धति के अंतर्गत विशेषज्ञ कलाकारों की अकादमी द्वारा गठित प्रथम चयन एवं निर्णायक समिति द्वारा 115 कलाकारों की 139 कलाकृतियों को प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया। चयनित कलाकारों में से 101 कलाकारों की 121 कलाकृतियां प्रदर्शनी हेतु प्राप्त हुईं। पूर्व घोषित नियमों के अनुसार प्रदर्शनी हेतु प्राप्त कलाकृतियों से अकादमी द्वारा गठित विशेषज्ञों की द्वितीय चयन एवं निर्णायक समिति द्वारा श्री सुनील यादव, जौनपुर-चित्रकला, श्री भास्कर ज्योति गोगोई, खैरागढ़-चित्रकला, श्री राजेश कुमार सिंह, इलाहाबाद-रेखांकन, श्री हिमांशु जोशी, भोपाल-रेखांकन, श्री डोडिया भरत ए, वडोदरा-ग्राफिक, श्री श्रीनिवास गोविंदराव मेहतरे, बादलपुर (महाराष्ट्र)-ग्राफिक, कु0 नीलम चैहान, अजमेर-मूर्तिकला, श्री उदयराज मौर्य, अम्बेडकरनगर उ0प्र0-मूर्तिकला। इस प्रकार चार चित्र, दो रेखांकन, दो ग्राफिक व दो मूर्तियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सचिव, संस्कृति डाॅ0 हरिओम सहित अन्य वरिष्ठ कलाकार एवं सभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »