अखिलेश बोले , हम लैपटॉप और मोबाईल देना चाहते हैं और प्रधानमंत्री शमशान और कब्रिस्तान


RDESController
लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ सपा कार्यलय में शुक्रवार को प्रेस-कांफ्रेस की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार अपनी गति से चल रहा है. इस चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकर बन रही है.
प्रधानमंत्री को कोई गुमराह कर रहा है तभी उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए पैसा देना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री को 100 नंबर की जांच करनी चाहिए. आज़ादी के बाद पुलिस को 3000 गाड़ियां किसी सरकार ने नहीं दी. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमने सातवां वेतन आयोग का वेतन दिया. हमारे एक्सप्रेस वे को आने वाले दिनों में जीटी रोड की तरह याद करेंगे.
  अखिलेश यादव ने कहा कि  किसान दुर्घटना बीमा योजना में आने वाले दिनों में साढ़े 7 लाख रूपये देंगे. प्रधानमंत्री बताए जहाँ भाजपा सरकार है वहां के किसानों के कितना कर्ज माफ किया. मैंने प्रधानमंत्री के लिए कभी नही कहा कि तार छु लें. जिसके लिए कहा उसने अब तार छुआ नहीं. राजनीति में वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार है. हम लैपटॉप और मोबाईल देना चाहते हैं और प्रधानमंत्री शमशान और कब्रिस्तान देना चाहते हैं.


Scroll To Top
Translate »