माया का मोदी और अखिलेश पर हमला, बताया नौटंकीबाज प्रधानमंत्री


17159046_1800507583603772_6444190057478388294_o

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी को आजादी के बाद का सबसे नौटंकी वाला प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने दावे के साथ कहा किसी भी कीमत पर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। भाजपा प्रदेश चुनाव में 2019 का सपना देख रही थी, बसपा ने उसका यह सपना तोड़ दिया।

मायावती  प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। माया ने कहा, ‘बसपा प्रदेश में एक बार फिर सरकार बना रही है। बीजेपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे-तीसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं। विरोधियों का सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हो गया। आगामी लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी सत्ता में नहीं आने वाली है।’इस दौरान मायावती ने अखिलेश के बबुआ होने की भी वजह बताई। उन्होंने कहा, मुुलायम सिंह का बबुआ अपनी हर सभा में कहता है कि जो हाथी खड़े थे, वो खड़े के खड़े हैं। जो हाथी बैठे थे, वो वैसे ही बैठे हैं। अब बबुआ को ये भी नहीं पता कि जो हाथी जिस तरह से बनाए गए, वो वैसे ही रहेंगे। उसमें तो कुछ कम ज्यादा हो नहीं सकता है। पूरे चुनाव भर वह हमारे सिम्बल का प्रचार करता रहा। मुलायम सघ्ंिह जब रक्षामंत्री थे तो हमेशा चाइना-चाइना रटते रहते थे अब उनका बबुआ हर जगह पत्थर-पत्थर करता रहता है जबकि उसने खुद अपने घर में महंगा घ्विदेशी पत्थर लगवा रखा है। सपा का बबुआ हर जगह बसपा के सिंबल का प्रचार करता रहता है। फिर भी बबुआ ऐसी ही बातें करता है। सपा का काम कम, अपराध ज्यादा बोलता है।

प्रधानमंत्री मोदी पर मायावती  कहा, मोदी ने देश की जनता से वादाखिलाफी की। साथ ही उन्होंने सच्चाई भी छुपाने की कोशिश की। पीएम के काशी प्रवास पर माया बोलीं, ‘उन्होंने (मोदी) 3 दिनों तक वाराणसी में रोड शो किया। इस दौरान सारे नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया गया। पीएम का रोड शो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।’उन्होंने कहा कि चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है और भाजपा वालों ने घरेलू गैंस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। पीएम वाराणसी की जनता से कघ्यिा गया वादा पूरा नहीं कर पाए हैं। गंगा मैया को साफ करने का वादा कितना निभाया है, ये भी पूरा देश जानता है। प्रदेश के लोग जानते हैं कि बीजेपी शासघ्ति राज्यों में कई कत्लखाने चल रहे हैं। इस पेशे को चलाने वाले कई धर्मों के लोग हैं, बीजेपी के लोग हैं।मायावती ने कहा, भाजपा ने त्योहारों को भी राजनीतघ्कि रंग देने प्रयास किया जबकि मैंने अपनी सरकार में कोई भेदभाव नहीं किया। ये लोग गांव-गांव में श्मशान और कब्रघ्स्तिान बनाने की बात कर रहे हैं इसकी आड़ में भी इन्होंने घ्घिनौनी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।जबकि हमारे शासन में सभी धर्मों के लोगों को सुरक्षा मिली है।


Scroll To Top
Translate »