लखनऊ में एटीएस और आतंकी के बीच मुठभेड़ ,दोनों तरफ से गोलीबारी


pjimage-35-1

लखनऊ में एटीएस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में हाजी कॉलोनी में एटीएस और  आतंकी के बीच मुठभेड़ चल रही है। एटीएस कमांडो को इस ऑपरेशन में लगाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद है। एटीएस ने पूरा इलाका खाली करवा लिया है।

 

-यूपी एटीएस के आईजी ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि इस घर में एक संदिग्ध आतंकी है, हम उसे पकड़ने गए तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। हम उसे जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उसके पास हथियार है और वो अकेला है। वह अंदर से रुक-रुककर फायरिंग कर रहा है। चिली बम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

-अब तक 20 राउंड की फायरिंग हो चुकी है। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। अंदर से तीन बार गोलियां चलीं।

-दोनों तरफ से गोलीबारी तेज हो गई है। इलाके से लगातार फायरिंग की आवाजें आ रही है। पुलिस ने संदिग्ध से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

 

-मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी पहुंच गया है। कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है। आतंकी का नाम सैफुल्ला बताया जा रहा है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी के तार मध्य प्रदेश के शाजापुर ट्रेन ब्लास्ट से भी जुड़े हो सकते हैं।

-पिछले दो घंटे से ठाकुरगंज के हाजी कॉलोनी इलाके में लगातार फायरिंग हो रही है। टीवी रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये आतंकी आईएसआई एजेंट है। संदिग्ध आतंकी एक घर में घुस गया है और पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस उसे जिंदा पकड़ने की कोशिश में है।

-मौके पर तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई है जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी रही है। इसके अलावा मीडिया का भी जमावड़ा लगा है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी का बयान

C6UAgAqWMAE0EZ2.jpg small

एक संदिग्ध आतंकी घर के अंदर मौजूद है। गृह मंत्रालय यूपी पुलिस के संपर्क में।संदिग्ध को घेर लिया गया है, उसे जिंदा पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अफसरों ने आतंकी से सरेंडर करने को कहा है। चौधरी ने कहा कि संदिग्ध के बारे में अलर्ट राज्य के बाहर से मिला। ये संदिग्ध लखनऊ का ही रहने वाला है। दूसरे संदिग्ध को कानपुर से पकड़ा गया है।

लखनऊ में संदिग्ध आतंकी के साथ चल रही मुठभेड़ के बीच मध्य प्रदेश के आईजी मकरंद देवास्कर ने कहा कि उज्जैन-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में आईईडी से धमाका हुआ था। आतंकी ही आईईडी से धमाके को अंजाम देते हैं। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, वो पूरी तरह शामिल हैं।


Scroll To Top
Translate »