यूपी ATS ने पकड़े दो और, खान माड्यूल का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड


 

up-ats-44-4-1489059705-182343-khaskhabar

लखनऊ | उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी स्क्वायड (एटीएस)  ने लखनऊ आतंकी ऑपरेशन के सिलसिले में आज दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया. एटीएस ने लखनऊ ऑपरेशन में संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया था. एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया कि आज गिरफ्तार संदिग्धों में से एक भारतीय वायुसेना का पूर्व कर्मी मोहम्मद गौस खान है.

उन्होंने बताया कि खान माड्यूल का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है. उसे कानपुर से पकड़ा गया. खान ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. पुलिस उससे मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढा रही है.

एडीजी ने कहा, ‘मोहम्मद गौस खान माडयूल का कट्टर सदस्य है और वह तकनीकी स्तर पर जानकार है.’ उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी अजहर भी पकड़ा गया है. चौधरी ने यह नहीं बताया कि अजहर को कहां से पकड़ा गया है. अजहर माडयूल को हथियारों की आपूर्ति करता था.चौधरी ने बताया कि आज की दो गिरफ्तारियों के साथ ही माडयूल के सभी प्रमुख सदस्य पकड़े जा चुके हैं.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कल तीन संदिग्ध गिरफ्तार किये थे. इस प्रकार अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. सैफुल्लाह के तार मंगलवार को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन विस्फोट से जुडे होने का संदेह था.


Scroll To Top
Translate »