हम तो पहले भी सपा-बसपा के साथ सरकार चला चुके हैं —— राज बब्बर


21404PRh5c3GmlYAU6pM9OE2Qk9IOnJeDpyuD4667569
लखनऊ. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ज़रुरत पड़ने पर बहुजन समाज पार्टी से हाथ मिलाने की बात कहकर सियासी हलकों में एक नई बहस शुरू कर दी थी तो आज सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भी एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस तो केन्द्र में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों के समर्थन से 10 साल तक सरकार चला चुकी है.
राज बब्बर ने हालांकि एग्जिट पोल की विश्वसनीय नहीं माना और कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन ही सरकार बनायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल ने नहीं माना था कि वहां भारतीय जनता पार्टी की इतनी बुरी हार होगी. इस बार भी 11 मार्च को आने वाले नतीजे देखने लायक होंगे. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यूपी में गठबंधन सरकार का ही दावा कर चुके हैं.


Scroll To Top
Translate »