समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि 11 मार्च के बाद पार्टी के खिलाफ साजिश रचने वालों को भी बेनकाब किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद गठबंधन की संभावना पर सभी विकल्प खुले हैं. मायावती के साथ क्या अखिलेश गठबंधन कर सकते हैं का सवाल उठा तो उन्होंने कहा कि सियासत में असंभव कुछ भी नहीं है. फिर यहाँ स्थाई दुश्मनी या स्थाई दोस्ती किसी से नहीं होती है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अखिलेश दास ने भी एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह से नकार दिया है. अखिलेश दास ने कहा कि उन्होंने खुद भी एग्जिट पोल कराया है और उनके एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहा है.
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को ही बहुमत हासिल होगा. —- पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि नतीजे आयेंगे तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को ही बहुमत हासिल होगा.
https://rashtriyadinmaan.com
