
लखनऊ, 23 मार्च। । सूबे के विभिन्न हिस्सों से बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आ रही नकल की खबरों पर प्रदेश सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है। इसके तहत डिप्टी CM डाॅ. दिनेश शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई जिलों से नकल की खबरों पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग की और योजना भवन में सभी जिलाधिकारियों से इस बारे में फीडबैक लिया।
डिप्टी CM डाॅ. शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में चल रही परीक्षाओं का हाल लिया। उन्होंने नकल रहित परीक्षा और जिले के विकास के मुद्दे पर अधिकारियों से बात की और बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाते हुए बेहतर माहौल में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।डिप्टी CM के साथ प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा, एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर दलजीत चैधरी और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा जितेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। गौरतलब है डिप्टी CM डाॅ. दिनेश शर्मा के पास माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग का भी प्रभार है।
https://rashtriyadinmaan.com
