नोएडा के सरकारी अस्पतालों, बरेली के ऑफिसों में जींस, टी-शर्ट पर प्रतिबंध


jeans-t-shirts-banned-1-4-1490278682-188127-khaskhabar

 

lucknow |। नोएडा में सरकारी अस्पतालों और बरेली में गवर्नमेंट ऑफिसों में जींस, टी-शर्ट पर प्रतिबंध लगाया गया है। नोएडा में सीएमओ ने आदेश जारी कर अधिकारियों/कर्मचारियों को अस्पतालों में शालीन कपडे पहनकर आने के लिए कहा है।

आदेश के अनुसार, पुरूषों को पैंट-शर्ट और महिलाओं को स़ाडी व सूट में पहनने के लिए कहा गया है। स्थानीय अफसरों ने इसकी पुष्टि भी की है। बरेली के डीएम सुरेंद्र सिंह ने सरकारी ऑफिसों में अधिकारी और कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी है। गुरूवार सुबह सरकारी महकमों को उन्होंने यह आदेश दिया है।

बता दें,बरेली में ड्रेस कोड लागू करने को लेकर कई बार अफसरों ने अपने स्तर से प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। सरकार बदलते ही अफसरों ने सीएम योगी के रूख को भांपते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मालूम हो कि सीएम के आदेश पर अवैध बूचडखानों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सर्विस नियमावली में औपचारिक वेशभूषा में ऑफिस आने का जिक्र है। बावजूद इसके अधिकारी अपनी सुविधा को देखते हुए उसपर अमल करने से कतरा रहे थे। गुरूवार को सरकारी विभागों के अध्यक्षों ने अपने अधीनस्थों को औपचारिक वेशभूषा में आने के लिखित आदेश दिए हैं।


Scroll To Top
Translate »