लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने गुरुवार को शास्त्री भवन (एनेक्सी) स्थित मुख्यमंत्री सूचना परिसर, मुख्यमंत्री इलेक्ट्राॅनिक मीडिया सेल एवं मुख्यमंत्री मीडिया सेण्टर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के साफ-सफाई अभियान की जानकारी ली।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय पर आने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा विगत दिनों निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।
तिवारी ने मुख्यमंत्री मीडिया सेण्टर में पत्रकारों से शिष्टाचारिक भेंटकर पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार करते हुए उनकी समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकारों की सुविधा के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था करने निर्देश दिए। इस अवसर प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल एवं निदेशक सूचना सुधेश कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
