
लखनऊ। एलडीए में नई सरकार का खौफ दिखाई नही दे रहा है इसका आज एलडीए में ताजा नजारा उस समय देखने को मिला जब राज्यमंत्री आवास सुरेश पासी लखनऊ विकास प्राधिकरण का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। इस दौरान जब एक पत्रकार ने राज्यमंत्री श्री सुरेश से विकास प्राधिकरण लखनऊ पर लग रहे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर सवाल पूछना चाहा तो राज्यमंत्री के बोलने से पहले ही स्मारक समिति की कर्मचारी और वर्तमान में एलडीए में पीआरओ का काम देख रही भावना सिंह उबल पड़ी। मंत्री श्री सुरेश से पूछे जाने वाले सवाल का जवाब वह स्वयं देने लगी। श्रीमती भावना के इस रवैय्ये से वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गये। वीसी एलडीए के हस्ताक्षेप के बाद भावना सिंह चुप हुई और वीसी सतेन्द्र सिंह ने स्वयं पत्रकार के सवाल का जवाब देकर भावना सिंह के मामले पर सफाई देनी शुरू कर दी।
राज्यमंत्री सुरेश पासी एलडीए का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों और वहां मौजूद पत्रकारों से भी मुलाकात की। इस दौरान एक पत्रकार ने राज्यमंत्री से विभागीय अनियमितता पर सवाल पूछना चाहा। लेकिन सवाल शुरू होने से पहले ही एलडीए सहित जनेश्वर पार्क और लोहिया पार्क का कार्य देख रही भावना सिंह का पारा सांतवे आसमान चढ़ गया। पत्रकार को बीच में ही रोकते हुए बोली कि आपके सवाल का जवाब मैं दूंगी। उनकी इस हरकत से वहां बैठे सभी लोग भौचक्के रह गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए एलडीए वीसी सतेन्द्र सिंह ने भावना सिंह को चुप रहने का इशारा किया तब जाकर वह शान्त हुई,और फिर वह राज्यमंत्री के सामने ही भावना सिंह के मामले का बचाव करने लगे।
राज्यमंत्री सुरेष पासी आज जब एलडीए निरीक्षण करने पहुंचे तो एक पत्रकार ने पूछा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण में स्मारक समिति के कर्मचारी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे है। जबकि स्मारक समिति की नियमावली में साफतौर पर कहा गया है कि स्मारक समिति का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी अन्य संस्था या कार्यालय में न तो प्रतिनियुक्ति पर जा सकता है और न ही उसका संविलयन हो सकता है। सस्था की नियमावली में न तो कोई संषोधन किया गया और न ही नई नियमावली ही बनी। बावजूद इसके स्मारक समिति की टिकटिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी देखने वाली भावना सिंह एलडीए में पीआरओ का काम देख रही है,इस पर आपका क्या कहना है। पत्रकार के इस सवाल पर मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
