आधार से नहीं जुड़वाया मोबाइल तो बंद हो जायेगा नम्बर


21404TyXT95bbZcAFaRSluAsj7r275Hor07jH8083383
लखनऊ. केन्द्र सरकार ने पहले बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाया, फिर पैन कार्ड को भी खातों से जुडवाना अनिवार्य किया और अब मोबाइल फोन को भी आधार से जोड़ने का आदेश दिया है. जो लोग अपना मोबाइल आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाएंगे उनका नम्बर बंद हो जाएगा. सरकार आधार कार्ड को हर जगह अनिवार्य बनाने की दिशा में काम कर रही है.
बैंक खातों से पहले इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिये भी आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया था. आधार कार्ड से मोबाईल नम्बर के जुड़ जाने के बाद मोबाईल उपभोक्ता का वैरीफिकेशन केवाईसी के ज़रिये कराया जाएगा. लगभग सभी बैंकों ने अपने खातों में केवाईसी अनिवार्य किया हुआ है. सभी मोबाइल उपभोक्ताओं के वैरीफिकेशन का लक्ष्य 6 फरवरी 2018 तय किया गया है. मोबाइल फोन को आधार कार्ड से लिंकअप कराने की तैयारियां बहुत तेज़ी से चल रही हैं. टेलीकाम कम्पनियों की आधार बनाने वाले विभाग यूआईडीएआई के साथ बैठक हो चुकी है. मोबाइल कम्पनियां नम्बर को आधार से लिंक कराने के बाद केवाईसी से वैरीफिकेशन करेंगी और उसके बाद उपभोक्ता को सन्देश भेजकर जानकारी को सीधे उपभोक्ता से भी वेरीफाई करेंगी.


Scroll To Top
Translate »