पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का दिल का दौरा पड़ने से निधन, PM मोदी ,CM योगी ने भी जताया दुख


akhiles-das

 

 

लखनऊ: पूर्व सांसद और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का बुधवार (12 अप्रैल) को हार्ट अटैक से निधन हो गया। दास भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष थे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। अखिलेश दास, बाबू बनारसी दास के बेटे थे। बनारसी दास यूपी के सीएम रह चुके हैं। अखिलेश दास का जन्म 31 मार्च 1961 को लखनऊ में हुआ था। उनके दो बच्चे हैं।इसके बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश दास के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। दोपहर तक कई पार्टियों के बड़े नेता श्रद्धांजलि देने उनके घर पर जुटने लगे। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने अखिलेश दास के आवास पहुंचे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी उनके आवास पहुंच शोकाकुल परिवार को ढांढस बढ़ाया।

 

इन दिग्गज नेताओं ने दी अखिलेश दास को श्रद्धांजलि:

-अखिलेश दास को श्रद्धांजलि देने उनके घर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
-पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शोकाकुल परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त की।
-योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आदि उनके आवास पहुंचे।
-इस दौरान अहमद हसन, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, सपा नेता नरेश उत्तम ,निर्मल खत्री, आराधना मिश्रा, अनिल दुबे ने भी अखिलेश दास को श्रद्धांजलि दी।
-यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, नवनीत सहगल और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह भी वहां पहुंचे।
-प्रतीक यादव और अपर्णा यादव भी अखिलेश दास के आवास पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

-बताया जाता है अखिलेश दास मंगलवार रात अपने घर में बेहोश हो गए थे।
-जिसके बाद उन्हें बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज के लारी हार्ट सेंटर में एडमिट कराया गया।
-जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

-अखिलेश दास लखनऊ के मेयर भी रहे थे ।
-अखिलेश का रीयल स्टेट का भी काम था।
-वह मीडिया और कुछ शैक्षणिक संस्थानों को भी चलाते थे।
-उनका राजनीति और खेल के प्रति को रुझान पहले से ही था।
-अखिलेश दास बैडमिंटन खिलाड़ी भी रहे हैं।
-उन्होंने कई मैनेजमेंट, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले।
-ये कॉलेज लखनऊ के अलावा कई जगहों पर खोले गए।
-लखनऊ से प्रकाशित कई हिंदी और उर्दू अखबारों में भी उनकी हिस्सेदारी थी।

 



Scroll To Top
Translate »