अमित सिंह बने सीएम योगी के विशेष सचिव


1492165677778amit-singh
  लखनऊ|    लखनऊ में तैनात रेलवे के सीनियर ऑफिसर अमित सिंह को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव बनाया हैं. अमित वर्तमान में लखनऊ में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं.जबकि इससे पहले अमित सिंह गोरखपुर में एनईआर के सीपीआरओ और एनईआर के जीएम के सेक्रेटरी पद पर तैनात रह चुके हैं.
बता दें, कि पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी अमित ने कुछ महीने पहले ही लखनऊ में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (आरपीओ) की कुर्सी संभाली थी. बता दें, कि वर्तमान में सीनियर आईएएस ऑफिसर मृत्युंजय कुमार नारायण को सीएम के सचिव और साल 2003 बैच के आइएएस ऑफिसर रिग्जियान सैैम्फिल को सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव पद नियुक्त किया था.


Scroll To Top
Translate »