मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को बनाया बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


21404o4KyqczKzkwsje6yk07luBFXaGNMgYez0151270लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।
मायावती ने यह भी कहा कि आनंद कुमार को मेरी जगह पर कुछ अहम दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर करने का भी अधिकार होगा। अपने भाई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के साथ ही राजनीतिक के गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि बसपा में भी परिवारवाद शुरू हो गया है। मायावती ने एक और अहम घोषणा करते हुए कहा ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए यदि समाजवादी पार्टी को सहयोग देना पड़ेगा तो हम देंगे।’ मायावती ने कहा कि बसपा सहयोग करने से कभी पीछे नहीं हटती है। जहर को जहर से मारना होगा मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा ‘जहर को जहर से ही मारना पड़ेगा।’
यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार से बौखलाईं मायावती ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्‍या कर चुनाव जीतने में भरोसा रखती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को देश की जनता जवाब देगी। सभी दलों ने दलितों का शोषण किया दलितों के मुद्दे पर मायावती ने कहा कि बीजेपी समेत जितने भी राजनीतिक दल हैं उन्‍होंने दलितों का शोषण किया है। सभी दलों ने दलितों का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए किया और बाद में उन्‍हें अकेला छोड़ दिया। आजादी के बाद से अभी तक सिर्फ बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा दलितों के साथ खड़ी रही। मायावती ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा ‘पीएम मोदी दलितों से नफरत करते हैं। दलितों का शोषणा बीजेपी की प्राथमिकता है।’

Scroll To Top
Translate »