
लखनऊ, । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायवती ने शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 126 वीं जयन्ती पर लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अब वोट के लालच में सभी पार्टघ्यिां बाबा साहब की जयंती का आयोजन करने लगी हैं। यही पार्टिया बाबा साहब के अनुयाइयों का शोषण करती हैं। मायावती ने कहा, जब तक बाबा साहब जीवघ्ति रहे विराधियों ने उनके लिए रोड़े पैदा किये।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलितों, आदिवासियों और उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए काम करते रहे। लेकिन सभी दलों ने दलितों का शोषण करने का काम किया। मायावती ने कहा कि हिंदूवादी वर्ण-व्यवस्था के अनुसार, दलितों को शूद्र और अति शूद्र नाम से जाना जाता था।बसपा मुखिया ने कहा कि मंडल कमीशन की रिर्पोट लागू होने पर भाजपा ने सरकार गिरा दी थी। अब ऐसे में इस पार्टी से आप लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। केन्द्र सरकार ने काका कलेकर की रिर्पोट को भी रद्दी की टोकरी में डाल रखा है। वो लोग आसानी से आप के समाज को बढ़ाव नहीं देगें।मायावती ने कहा, उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए बाबा साहब के अनुयाइयों एवं शुभचिंतकों जैसा कि आप लोगों को जानते हैं देश के दलितों, पिछड़े वर्गों एवं उपेक्षघ्ति वर्गों के मसीहा की जयंती है। आप सभी बाबा साहब को श्रृद्धासुमन अर्पित करने अंबेडकर पार्क पहुंचे हैं जिसके लिए मैं आपका हार्दिक आभार प्रकट करती हूं।
तीन दिन पहले यूपी के सभी जिलों के हेडक्वार्टर पर ईवीएम के विरोध पर ईवीएम के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया था। ईवीएम में धांधली की गई थी। उसे ध्यान में रखते हुए मैंने पार्टी से आग्रह किया था कि आज पदाधिकारी यहां आएं, ज्यादा नहीं पर इतने लोगों को यहां आकर देखकर मैं आपका फिर से आभार प्रकट करती हूं।
https://rashtriyadinmaan.com
