CM.योगीआदित्यनाथ बोले- जो कानून-व्यवस्था में भरोसा नहीं रखते, वे प्रदेश छोड़ दें


2017_4$largeimg28_Apr_2017_164037423

 

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि जिन्हें कानून-व्यवस्था में भरोसा नहीं है, वे प्रदेश छोड़ दें. योगी ने कहा कि उनकी सरकार कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और एक महीने में कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखायी देगा.

दो दिन की यात्रा पर गोरखपुर पहुंचे आदित्यनाथ ने किसानों की भलाई के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया. आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की योजनाएं लोकलुभावन नहीं बल्कि कल्याणकारी होनी चाहिए. आजादी के बाद से किसी ने भी गन्ना किसानों के बारे में बात नहीं की. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार का गन्ना किसानों का बकाया 120 दिन में देने का लक्ष्य है.’ सीएम ने कहा कि गोरखपुर में बंद चीनी मिली को दोबारा शुरू किया जाएगा.

 

योगी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया. कर्जमाफी से 86 लाख किसानों को फायदा मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली हम सबकी सफलता है.

राज्य की सड़कों के बारे में योगी ने कहा कि 15 जून से पहले राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अफसर गड्ढा भरने में नाकाम होगा वह खुद सोच ले. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तो काम करना का तरीका दूसरा था अब सत्ता में हैं तो तरीका अलग है. योगी ने कहा कि परिवर्तन को समाज के आखिरी पायदान तक पहुंचाएंगे.

 

ईवीएम के बारे में योगी ने कहा कि ईवीएम का अर्थ-‘एवरी वोट फॉर मोदी’. योगी ने कहा कि जिन लोगों ने ईवीएम के बारे में अफवाह उड़ाया था, उन्हें दिल्ली के लोगों ने गलत साबित कर दिया.

 


Scroll To Top
Translate »