
लखनऊ. समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता व पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह का सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है.
बता दें कि यादव सेना द्वारा कई बार पंखुड़ी पाठक को पार्टी ने निकालने की मांग की गई है, जिससे परेशान होकर पाठक ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ”मेरी वजह से जिन लोगों को निराशा हुई है उनसे मैं हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगती हूँ. हो सके तो माफ़ करना. लेकिन अब थक गयी हूँ रोज़ अपमान सहते सहते. उम्मीद है आप लोग समझेंगे.”
मेरी वजह से जिन लोगों को निराशा हुई है उनसे मैं हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगती हूँ. हो सके तो माफ़ करना. लेकिन अब थक गयी हूँ रोज़ अपमान सहते सहते. उम्मीद है आप लोग समझेंगे.
यादव सेना के जिन भाईयों की demand थी कि ‘इस ब्राह्मण महिला को बाहर करो’ उनकी बात मान ली गयी है.
मैं आशा करती हूँ कि अब आप लोग जी जान से उम्र भर पार्टी और Akhilesh भैया के लिए काम करेंगे.
भैया सिर्फ़ ब्राह्मणों को प्रमोट करते हैं का बहाना अब नहीं चलेगा.
https://rashtriyadinmaan.com
