
गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले नहीं होंगे दण्डितः वी.के. सिंह
लखनऊ,। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लो.नि.वि. के मध्यम क्षेत्र, लखनऊ का दशम् क्षेत्रीय महाधिवेशन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र के वर्तमान इ.सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी ने एवं संचालन महातंत्री इं.राजेश कुमार वर्मा तथाा अतिरिक्त महामंत्री इं.एन.डी.द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) इ.वी.के.सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में मुख्य अभियन्ता, मध्य क्षेत्र इं0 कोमल प्रसाद उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इं. वी.के. सिंह ने संगठन द्वारा प्रस्तुत 17 सूत्रीय मांग-पत्र पर सहानुभूतिपूर्ण विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहां कि संगठन द्वारा भुगतान से पूर्व की जांच की मांग को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। साथ ही उन्होंने ठेकेदारी से माफियागिरी समाप्त करने एवं अवर अभियन्ताओं को स्थानान्तरण राजनैतिक दबाव के तहत न करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने वर्तमान क्षेत्रीय कार्यकारिणी होने की शुभकामनायें दी। विशिष्ट इं0 कोमल प्रसाद ने भी अवर अभियन्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने में आने वाली किसी भी परेशानी से निपटने में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष इं0 हरि किशोर तिवारी ने भी क्षेत्रीय कार्यकारिणी की कार्य शैली की प्रशसा एवं पुनः निर्वाचन की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में आये हुए, मध्य क्षेत्र के समस्त छः जनपदों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के पुनः निर्विरोध का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम मंे प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं.दिवाकर राय, महामंत्री इं.वी.के. कुशवाहा, इ. रामवीर सिंह, इ.राजकरन पटेल, इं.के.के. गौतम, इं. लवकुश भारतीय इं. राजर्षि त्रिपाठी, इ.श्रीयोधन आर्या, इं.पंकज मौर्या, इं.सईद अहमद, अभियन्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष इं.राजीव गंगावार, महासचिव इं. सुधीर गुप्ता सहित अनेको पदाधिकारी एंव सदस्यगण शामिल हुए। कर्मक्रम के अन्त मध्य क्षेत्र की कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें निर्विरोध रुप से इ. राजेश वर्मा महामंत्री, इ.राजीव गंगवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं.जगमोहन वर्मा, उपाध्यक्ष, प्रदीप पाल, संगठन सचिव, इं0 सुरेन्द्र कुमार पाल मंत्री वित्त, विनोद गौतम, मंत्री लेखा पद पर निर्वाचित हुये।
https://rashtriyadinmaan.com
