
लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिदिन एक मंत्री को दो घण्टे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठने का निर्देश दिया है।
नई व्यवस्था इस महीने की पहली तारीख से शुरू भी हो गयी है। इसके मुताबिक सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो घण्टे उपस्थित रहकर 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनीं। अब पूरे महीने के अलग-अलग दिनों के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। नई जिम्मेदारी के अनुसार महीने के दिनों के अनुसार सूर्य प्रताप शाही-पहला सुरेश कुमार खन्ना-दूसरा
स्वामी प्रसाद मौर्य-तीसरा, सतीश महाना-चैथा, राजेश अग्रवाल-पांचवा, रीता बहुुगुणा जोशी-छठा, दारा सिंह चैहान-सातवां, धर्मपाल सिंह-आठवां, एसपी सिंह बघेल-नवां, सत्यदेव पचैरी-दसवां, रमापति शास्त्री-ग्यारहवां, जय प्रताप सिंह-बारहवां , ओमप्रकाश राजभर-तेरहवां बृजेश पाठक-चैहदवां लक्ष्मी नारायण चैधरी-पन्द्रहवां, चेतन चैहान-सोलहवां, श्रीकान्त शर्मा-सत्रहवां, राजेन्द्र प्रताप सिंह-अ्ठारहवां,सिद्धार्थनाथ सिंह-उन्नीसवां,मुकुट बिहारी वर्मा-बीसवां
आशुतोष टण्डन-इक्कीसवां, नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’-बाईसवां, भूपेन्द्र सिंह चैधरी-तेईसवां, अनुपमा जायसवाल-चैबीसवां, स्वाीति सिंह-पच्चीसवां, स्वतंत्रदेव सिंह-छब्बीसवां, सुरेश राणा-सत्ताईसवां, उपेन्द्र तिवारी-अठ्ठाईसवां, डाॅ. महेन्द्र सिंह-उन्तीसवां, धरम सिंह सैनी-तीसवां, अनिल राजभर-इकत्तीसवां उपस्थिति रहेगें। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर सप्ताह प्रदेश के सभी सांसदों व विधायकों से मुलाकात के लिए दिन, समय व स्थान निर्धारित कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को अपरान्ह 04 बजे से 05 बजे तक सांसदों एवं सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को अपरान्ह 04 बजे से 05 बजे तक विधायकों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री सांसदों व विधायकों से निर्धारित दिवस एवं समय पर लाल बहादुर शास्त्री भवन (सचिवालय एनेक्सी) में भेंट करेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
