सीज किए गये पेट्रोल पम्प की डीलरशिप आईओसी करेगी रद्द


lucknow_650x400_81493709390

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) उन पेट्रोल पम्प की डिलरशिप रद्द करने जा रही हैं, जिसमें एसटीएफ ने पेट्रोल घटतौली मामले में सीज कर दिया था। इसी क्रम में सबसे पहले आईओसी ने लखनऊ के सेल्स अधिकारी को भी हटा दिया गया हैं।

बताते चले कि करीब तीन सालों से राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों में चिप के जरिए पेट्रोल चोरी किया जा रहा था। इसका पर्दाफाश उत्तर प्रदेश की स्पेशल टाॅस्क फोर्स (एसटीएफ) एसएसपी अमित पाठक के नेतृत्व में किया गया। बताया जा रहा है कि चिप और रिमोर्ट के जरिये करीब एक दिन में लाखों रुपये के पेट्रोल चोरी किया जा रहा था। बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने शहर के 13 पेट्रोल पम्प को सीज कर 23 लोगांे को जेल भेज दिया है। वहीं एसटीएफ लगातार राजधानी समेत कई प्रदेश के जिलों में छापेमारी करते हुए कार्यवाही कर रही हैं। इससे गुस्साए पेट्रोल पम्प मालिकों ने हड़ताल भी की, लेकिन जिला प्रशासन के आदेश के बाद हड़ताल को स्थागित कर लिया गया। तो वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए आईओसी ने लखनऊ के सेल्स अफसर रवि सिंह को हटा दिया गया है।

साथ ही उन पेट्रोल पम्प से डिलरशिप को रद्द करने जा रही है, जिससे एसटीएफ ने सीज कर दिया था। वहीं इस मामले को लेकर एसटीएफ से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी कार्यवाही चालू हैं और पेट्रोल घटतौली करने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद आम जनता इस कार्य से बहुत खुश है और चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं लोगों ने बताया है कि पेट्रोल पम्प मालिक चोरी के साथ ही पेट्रोल में मिलावटी का भी गोरखधंधा धड़ल्ले से कर रहे हैं। इस पर एसटीएफ टीम का कहना है कि इस मामले में उन्हें अभी जानकारी हुई है जांच की जा रही हैं।

चर्चा में रहे बोरा के पेट्रोल पम्प
छापे के दौरान जिया मऊ 1090 चैराहे के पेट्रोल पम्प एवं भाजपा विधायक के तीन पेट्रोल पम्पों पर छापे मारी न होने की चर्चा आम रही। यही नही 1090 चैराहे पर स्थिति पेट्रोल पम्प पर तो खुले आम घटतौली ग्राहक के सामने होती है। लेकिन अगर आपने विरोध कर दिया तो सभी कर्मचारी एकजुट होकर आपका विरोध कर देगें और ज्यादा नाराजगी जताई तो मारपीट तक कर देगें। आज जब पेट्रोल पम्प मालिको ने चोरी पकड़े जाने छापामारी के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी तो पब्लिक की तरफ से यही आवाज आ रही थी कि इसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम करना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »