
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ऑपरेशन क्लीन मनी के बारे में जानकारी ली. बैठक में पीएम मोदी ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से बेनामी प्रॉपर्टी रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को भी कहा है.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ऑपरेशन क्लीन मनी के बारे में जानकारी ली. इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि टैक्स के दायरे में और लोग आएं ताकि कर का आधार बढ़ाया जा सके ये सभी जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से आ रही है.
बैठक में पीएम मोदी ने ई-मूल्यांकन को शीघ्र लागू करने का आदेश दिया है ताकि मानवीय हस्तक्षेप को कम किया जा सके. उन्होंने कहा कि यह मूल्यांकन कम्प्यूटरीकृत होना चाहिए.
कॉमर्शियल फ्लैटों, दुकानों की जांच काले धन के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई के तहत देश के सभी प्रमुख शहरों के हाईवे के पास की जमीनों की जांच शुरू की गई. इसके अलावा देश के प्रमुख शहरों के वीआईपी इलाकों में मौजूद जायदादों की जांच भी की गई. प्रमुख औद्योगिक प्लॉटों और कॉमर्शियल फ्लैटों, दुकानों की जांच की गई.
जांच एजेंसियों ने काले धन का पता लगाने के लिए ये पता करने की कोशिश की कि दुकानें और प्लॉट, बड़े बंगले और औद्योगिक प्लॉट किसके लिए. जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली के लुटियन जोन में भी कुछ बंगलों का वास्तविक मालिक कोई और है. जांच के दायरे में रिश्वत और भ्रष्टाचार की रकमों से खरीदे गए कुछ बंगले हैं.
‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों के ऐसे खातों की जांच में जुटा है जिनमें 2 लाख रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं. साल 2017-18 के लिए जारी किए गए रिटर्न फॉर्म में इस बाबत एक नए कॉलम का प्रावधान है. इस कॉलम में दी गई जानकारी को बैंकों और दूसरी वित्तीय संस्थाओं से मिले डाटा से मिलाया जा रहा है.
https://rashtriyadinmaan.com
