केजरीवाल के साढ़ू की जमीन के लिए हुई 50 करोड़ की डील: कपिल मिश्रा


5pm-Kapil-2-580x395

 

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम पर आरोपों की झड़ी लगा दी. केजरीवाल के साथ ही आज संजय सिंह पर भी कपिल मिश्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है.
कपिल मिश्रा ने कहा, ”संजय सिंह ने आज मुझसे कुछ सवाल पूछे हैं. मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा. कब और कितने बजे सीएम केजरीवाल के घर गए थे? सीबीआई से मुझे मंगलवार सुबह 11.30 बजे का टाइम मिला है. कब और कितने बजे सीएम हाउस गया. ये बताने से जांच पर असर पड़ सकता है. इसलिए इसकी सारी डिटेल सील बंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दूंगा.”कपिल मिश्रा ने कहा, ”संजय सिंह ने पूछा केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम बताएं? सत्येंद्र जैन ने मुझे खुद बताया कि छतरपुर में एक सात एकड़ के फॉर्म के लिए और पीडब्लूडी विभाग के दस करोड़ के फर्जी बिलों को सही साबित करने का काम सत्येंद्र जैन ने किया. अरविंद के साढू लगते हैं, बंसल परिवार की संस्थाएं हैं उनके लिए किया.”
कपिल मिश्रा ने कहा, ”संजय सिंह ने मोदी का एजेंट होने का आरोप लगाया? मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा. मोदी की नीतियों के खिलाफ मैंने हमेशा आवाज उठाई. मोदी के खिलाफ अगर कोई बीजेपी के खिलाफ अगर कोई एक आदमी बोला है तो वो कपिल मिश्रा है. जो भी आपके खिलाफ बोलता है चाहें वो पत्रकार हो, नेता हो आप बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाने लगते हैं. मैं कभी बीजेपी ज्वाइन नहीं करूंगा.”
संजय सिंह पर पंजाब चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, ”पंजाब में टिकटों के लेन देन के लिए पैसों का इस्तेमाल किया गया. फॉर्म हाउस में दारू, पैसे और लड़की के धंधे किए गए. लोगों ने मुझे अमेरिका से फोन करके बताया कि संजय सिंह के रिश्तेदार टिकटों के लिए अमेरिका में पैसों की डील करते थे.”
कपिल मिश्रा ने कहा, ”कल साढ़े ग्यारह बजे सीबीआई से मिलने से मिलने का टाइम मिला है. जिन सबूतों से जांच प्रभावित होती वो सबूत दे चुका हूं. कल सारे सबूत सीबीआई को सारे सबूत दूंगा और आधिकारिक एफआईआर करवाऊंगा?कपिल मिश्रा ने कहा, ”मुझे निकालने के लिए आज शाम सात बजे पीएसी की मीटिंग बुलाई गई है. मैं सभी पीएसी के मेंबर्स को चुनौती देता हूं कि मुझे पार्टी से निकाल कर दिखाएं. कुछ लोग अगर पार्टी से निकालेंगे तो मैं उसे नहीं मानूंगा. कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी कभी नहीं छोड़ेगा.”‘
कपिल मिश्रा ने कहा, ”मैं एक ईमेल आईडी लॉन्च कर रहा हूं, letscleanaap@gmail.com, दुनिया में जो भी वॉलेंटियर हैं, दिल्ली में देश में जो भी कार्यकर्ता हैं और उनके पास इन लोगों के भ्रष्टाचार के सबूत हैं वो दे सकते हैं. मैंने जिस केजरीवाल को जाना है, जिसकी पूजा की वो ये केजरीवाल नहीं हैं.”कपिल मिश्रा ने कहा, ”कुर्सी केजरीवाल की कमजोरी बन गयी है. मैं बस केजरीवाल से एक बात कहना चाहता हूं केजरीवाल जी कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं. जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे उस केजरीवाल कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं छोड़ेंगे.”‘
कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ”संजय सिंह के आरोप बिल्किुल निराधार हैं. अगर कपिल मिश्रा इतना बड़ा खुलासा कर रहे हैं तो ये क्यों नहीं बता रहे हैं कि वो सीएम से मिलने कितने बजे गए थे. कपिल मिश्रा बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं, मेरी इस बात का जवाब कपिल मिश्रा ने नहीं दिया.”

संजय सिंह ने कहा, ”कपिल मिश्रा इसी एसीबी पर मोदी और बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगा चुके हैं. आज इसी एसीबी के पास वो शिकायत करने गए हैं. मैं एक फिर कह रहा हूं वो बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं.”

संजय सिंह ने कहा, ‘वो घबरा रहे हैं, हमने तो सिर्फ ये कहा था कि आज शाम सात बजे पीएसी की मीटिंग है. अभी तो पीएसी का निर्णय भी नहीं आया वो घबराहट में ऐसे आरोप लगा रहे हैं.”


Scroll To Top
Translate »