bhia

 

पटना। चारा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला सुनाते झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए सीबीआई की याचिका को स्वीकर कर लिया है. इस फैसले से बिहार में महागठबंधन के बरकरार रहने पर सवाल उठने लगे हैं. एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को लालू से रिश्ता तोड़ लेना चाहिए. अगर नीतीश, लालू को छोड़ दें तो बीजेपी गठबंधन पर विचार कर सकती है. गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की आरजेडी बिहार में सबसे ज्यादा सीटों से साथ महागबंधन की प्रमुख पार्टी है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लालू  यादव पर इस मामले में आपराधिक साजिश का केस चलाने की इजाजत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से 9 महीने में ट्रायल पूरे करने का आदेश भी दिया.चारा घोटाला में लालू यादव पर 6 अलग-अलग मामले लंबित हैं और इनमें से एक में उन्हें 5 साल की सजा हो चुकी है. लालू प्रसाद यादव इस वक्त जमानत पर रिहा हैं.

 

इससे पहले एक टीवी चैनल पर लालू प्रसाद यादव और शहाबुद्दीन पर का टेप सामने आया था. उसके बाद भी बीजेपी गठबंधन पर हमलावार रही. बीजेपी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अपराधियों को शह देकर उनका बचाव कर रहे हैं.