
लखनऊ: बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन के अवसर पर प्रेस से वार्ता करते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। संगठन के सहयोग से ही सरकार बनती है तथा योगी जी के नेतृत्व में उ0प्र0 की सरकार संगठन के सहयोग से जन समस्याओं के निराकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। यह कार्य सुचारू रूप से निरन्तर चल सके इसी लिए संगठन ने जन सहयोग केन्द्र का र्निमाण किया है।
जहां प्रतिदिन सरकार से एक मंत्री तथा संगठन से एक उपाध्यक्ष तथा एक मंत्री नित्य प्रदेश भर से आये आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहते है तथा जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान में निरन्तर सतत सक्रिय है जहां प्रतिदिन सैकड़ो लोगों की समस्याओं का समाधान नित्यप्रति होता है। जन सहयोग केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, आदि मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
