केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात


18446929_1841610392826824_1310650067685221490_n

लखनऊ। केन्द्रीय राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार, श्रीमती अनुप्रिया पटेल आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।

श्रीमती पटेल ने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यााण समस्याओं पर चर्चा की जिसपर विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने केन्द्रीय मंत्री से स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढग़ से लागू कराने पर बल दिया। विधान सभा अघ्यक्ष ने अपने उन्नाव जनपद की स्वास्थ्य समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए केन्द्रीय योजनाओं में उन्नाव जनपद को भी आच्छादित करने आग्रह किया। मंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिय भरोसा दिलाया।


Scroll To Top
Translate »