मोदी सरकार में दूरदर्शिता की कमी के कारण हमारे युवकों को निराश होना पड रहा है —राहुल गांधी


 

images (13)

नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के नेताओं ने आई टी कंपनियों द्वारा 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी के प्रस्ताव पर मोदी सरकार पर जमकर ट्विटर बम चलाए. उन्होंने कहा कि वह युवकों

 

के साथ किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है. राहुल ने ट्वीट करके कहा, ‘मुझे यह जानकर दुख हुआ हुआ है कि इस सरकार में दूरदर्शिता की कमी के कारण हमारे युवकों को निराश होना पड रहा है.

पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट ने इस पर रीट्वीट करते हुए कहा कि इस समय छंटनी और बिना रोजगार का विकास सबसे बड़ी चिंता की बात है. यदि सरकार समय पर नहीं जागी और बेरोजगारी दूर करने पर ध्यान नहीं दिया तो लाखों लोगों का भविष्य खतरे में है. शशि थरूर का कहना था कि मोदी सरकार भारतीय युवकों के साथ किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है. वह युवकों की बड़ी आबादी का फायदा नहीं उठा सकी. छंटनी के कारण सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे युवक बेहद ङ्क्षचतित हैं. उनके लिए किसी तरह की सुरक्षा नहीं है. सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.


Scroll To Top
Translate »