“मेरा घर भाजपा का घर” के स्टीकर के साथ जनता को जोड़ रहे हैं भाजपा के विस्तारक—–विजय बहादुर पाठक


21404A4X4NmvfcTXjL20Adv2S9NLon7krw8G12515504
लखनऊ. भाजपा को मजबूत बनाने की रणनीति के तहत नियुक्त किये गए विस्तारको को नए निर्देश देते हुए कहा गया है कि वे घर घर निकालें और टोलियाँ बना कर जनसंपर्क करें. अपने अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्त्ता अपने घरो पर “मेरा घर भाजपा का घर” लिखा हुआ स्टीकर लगा रहे है और साथ ही भाजपा का झंडा भी लगा रहे है. इस विशेष जनसम्पर्क अभियान में अधिवक्ताओं, डाक्टर , अध्यापक लोक कलाकार व समाजसेवी आदि ख़ास वर्ग को सूचीवद्ध कर सम्पर्क किया जा रहा है.
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक बताते हैं की 10 मई से प्रारम्भ हुए जनसम्पर्क अभियान में अब तक हुए कार्यक्रमों का खाका खीचते हुए बताया कि विस्तारक सेक्टरों पर प्रवास करते हुए टोलियां बनाकर जनसम्पर्क का काम कर रहे है.बताया कि प्रदेश में 56 लाख से अधिक उज्जवला योजना के लाभार्थियों के साथ ही करोड़ो की संख्या में केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी है. इन सभी लाभार्थियों को सूचीवद्ध करके जनकल्याण सम्मेलन के माध्यम से केन्द्र की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तारकों द्वारा दी जा रही है. वृक्षारोपण, रक्तदान, रक्त परीक्षण, महिला स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्यक्रमों से भाजपा पर्यावरण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के काम में लगी है.
महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष में 15 दिन के लिए अपना घर-परिवार छोड़ कर शताब्दी अल्पकालीन विस्तारक के रूप में भाजपा परिवार विस्तार के साथ ही परिवारिक रिश्ते की प्रगाढ़ता बढ़ाने के लिए जनता के द्वार पर है.

Scroll To Top
Translate »