बाबरी विध्‍वंस केस: जब आडवाणी बोले- ‘मैं साजिश में शामिल नहीं’


RDESController
लखनऊ. अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 6 नेताओं पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप तय कर दिया है.
वकील अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आडवाणी, जोशी, ऋतम्भरा, उमा भारती, विष्णु हरि डालमिया, विनय कटियार पर 120 बी के चार्जेज फ्रेम किए गए हैं. वहीँ बाकी के 6 लोगों पर पहले से ही आरोप तय हो चुके हैं. अब सभी 12 आरोपियों के खिलाफ 120 बी के तहत आरोप तय गया है. विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप तय किए. सीबीआई कोर्ट में इस मामले में कल भी सुनवाई होगी.

Scroll To Top
Translate »