
लखनऊ. यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के दो महीने बाद आज विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सूबे ख़राब कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन किया. योगी सरकार के खिलाफ सपा कार्यकार्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया. सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा.
सपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हररोज अपराध और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं. यूपी में किसी को कानून का डर नहीं है और न ही कानून का राज स्थापित है.
गौरतलब है कि हाल ही में हुई रामपुर में छेड़खानी की घटना हो या फिर सहारनपुर की हिंसा या जेवर काण्ड इन सभी घटनाओं ने सूबे की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. यूपी सरकार अपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने में नाकाम नजर आ रही है. जिसे लेकर अब विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.
https://rashtriyadinmaan.com
