एंटी रोमियो स्क्वॉड की रिपोर्ट, दो महीने में 538 FIR, 264 लोगों के खिलाफ कार्रवाई


1496128897385yogi
लखनऊ: दो महीने में उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 538 एफआईआर दर्ज कर 1264 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान 3 लाख 38 हजार से ज्यादा लोगों को सचेत किया. यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं किशोरियों के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन एवं टिप्पणियों की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित कर प्रभावी कार्यवाही की गई है.
सरकार द्वारा बताया गया है कि 22 मार्च से 28 मई, 2017 तक दो महीने से अधिक समय में एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जैसे— चौराहों, मार्केट, माॅल्स, विद्यालय, बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन के बाहर, पार्क एवं जनसामान्य के प्रयोग के कुल 2 लाख से अधिक स्थलों पर 7 लाख 42 हजार से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग की. इस दौरान 3 लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा दोबारा गलती न करने के लिए सचेत किया. वहीं कुल 538 एफआईआर दर्ज कर 1264 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई. शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राह चलते बालिकाओं एवं महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके तहत सादे कपड़ों में महिला कान्सटेबलों की ड्यूटी लगाई गई है,
ताकि शोहदों द्वारा आपत्तिजनक हरकते करने के संबंध में सही सूचना मिल सके. साथ ही चेतावनी दी गई है कि छेड़खानी करने वालों के बाल कटवा देने, चेहरों पर कालिख पुतवा देने, मुर्गा बना देने जैसी कोई कार्यवाही न की जाए, जिसका कोई विधिक आधार नही है.


Scroll To Top
Translate »