यूपी के मंत्री, सांसद, अब गिनायेंगे मोदी सरकार की अन्य राज्यों में उपलब्धियां


cm-and-deputy-cm-of-up

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद और विधायक मोदी सरकार के तीन सालों का लेख.जोखा लेकर पूरे देश में जाएंगे। प्रदेश महांमत्री सलिल विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित उत्तर प्रदेश से सांसदए विधायक, मंत्री अंत्योदय का संदेश तथा सबका साथ.सबका विकास का मंत्र लेकर देश भर में निकलेंगे।

श्री विश्नोई ने बताया कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं विकास की उपलब्धियॉं एवं विश्व क्षितिज पर दबदबे के साथ दमकते राष्ट्र गौरव की गौरवगाथा लेकर सरकार और संगठन जनता के बीच पहुंचेगा। मोदी सरकार के बेमिसाल तीन साल और शोषितए वंचित जन को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे के दीनदयाल जी के दर्शन के साथ मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ पटना, प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नालंदा बिहार एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुम्बई पहुचेंगे।उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र हिमांचल प्रदेश, सुश्री उमाभारती असम, महेन्द्र नाथ पाण्डेय छत्तीसगढ़, श्रीमती मेनका गांधी एवं मुख्तार अब्बास नकवी हरियाणा, मनोज सिन्हा झारखण्ड, श्रीमती कृष्णा राज एवं साध्वी निरंजन ज्योति बिहार, डा0 महेश शर्मा एवं जनरल वी0के0 सिंह उड़ीसा, संतोष गंगवार पश्चिम बंगाल तथा संजीव बालियान मध्य प्रदेश में मोदी सरकार के तीन सालों का हिसाब.किताब लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा तमिलनाडु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक एवं राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन हरियाणा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह उड़ीसा में सबका साथ.सबका विकास का संदेश लेकर पहुंचेंगे।

प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आंध्रप्रदेश, श्रीकांत शर्मा, सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चैहान, स्वतंत्र देव सिंह एवं स्वाति सिंह बिहार, डा0 रीता बहुगुणा जोशी, डा0 महेन्द्र सिंह, सुरेश राणा एवं एसपी सिंह बघेल पश्चिम बंगाल, सतीश महाना एवं सुरेश खन्ना पंजाब में मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जायेंगे। सांसद विनय कटियार उड़ीसा, सांसद शिव प्रताप शुक्ला असाम तथा सांसद विनोद सोनकर, राजेन्द्र अग्रवाल, सतपाल सिंह, जगदम्बिका पाल, रामशंकर कठेरिया, वीरेन्द्र सिंह मस्त बिहार में मोदी सरकार.बेमिसाल तीन साल के नारे के साथ जायेंगे।।


Scroll To Top
Translate »