
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैन्युएल मैकरॉन से मुलाकात की और अतंरराष्ट्रीय तथा परस्पर हितों के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही रणनीतिक संबंधों, आतंकवाद की रोकथाम और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर रिश्तों को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में मुलाकात की. मुलाकात के बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…
– मैंने राष्ट्रपति मैकरॉन की जीत के बाद उनसे बात की थी.
– एक नए प्रशासन द्वारा समय की कमी के बावजूद इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं शुक्रगुजार हूं
– पूरी दुनिया की निगाहें फ्रांस के चुनाव पर थीं
– फ्रांस और भारत के रिश्ते हर क्षेत्र में गहरे हैं
– केवल दो देशों के हित ही नहीं, हमें यह भी देखना है कि हमारी साझेदारी से मानवता की मदद कैसे हो सकती है
– मुझे यकीन है राष्ट्रपति मैकरॉन के नेतृत्व में यह और भी तेजी से होगा
– हमने और भी ज्यादा इंटर्नशिप और शिक्षा के आदान-प्रदान पर बात की
– हमने स्मार्ट सिटी और अंतरिक्ष कार्यक्रम पर भी चर्चा की. हमारी साझेदारी वाकई व्यापक है.
– फ्रांस और भारत के सांस्कृतिक संबंध धरोहर हैं.
– हम उन 1.5 लाख भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने जा रहे हैं जिन्होंने दो विश्व युद्धों में अपनी जान की कुर्बानी दी थी.
– फ्रांस के साथ, भारत और निजी तौर पर मैं, विशेष कर पेरिस समझौते पर जिस तरह हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, मुझे लगता है कि पेरिस समझौता दुनिया के लिए संयुक्त संपत्ति है.
– पीएम मोदी ने कहा, ‘पेरिस जलवायु समझौता पृथ्वी और हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के हमारे कर्तव्य को बताता है. हमारे लिए यह आस्था का विषय है.’
– पीएम मोदी ने कहा, पेरिस जलवायु समझौता पूरे विश्व की साझा विरासत है. यह हमारी भावी पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा.
– प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आतंकवाद उन चुनौतियों में सबसे बड़ी चुनौती है जिनसे आज विश्व जूझ रहा है.
साझा बयान जारी करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैकरॉन ने कहा…
– फ्रांस के राष्ट्रपति मैकरॉन ने कहा
– फ्रांस चाहेगा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत उसके साथ खड़ा रहे
– इस मामले में फ्रांस भारत के साथ है.
– मैं चाहूंगा और ज्यादा संख्या में भारतीय छात्र फ्रांस आएं
– संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की मेरी इच्छा है
https://rashtriyadinmaan.com
