नगरीय विकास मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार


unnamed
लखनऊ, । स्वच्छता अभियान के तहत नगरीय विकास मंत्री सुरेष खन्ना ने शनिवार को अलीगंज इलाके का औचक दौरा किया। क्षेत्र में फैली गंदगी और जल समस्या पर जिम्मेदार अधिकारियों की फोन पर क्लास लगाई। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देष भी दिए। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगरीय विकास मंत्री सुरेष खन्ना ने शनिवार को राजधानी के कई इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सुबह नौ बजे अलीगंज वार्ड पहुंचे मंत्री को देखते ही क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या बतानी शुरु कर दी। अधिकांष क्षेत्रवासियों ने गंदगी और जल समस्या का दुखडा रोया। औचक दौरे की भनक लगते ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
फत्तेपुर मलिन बस्ती में गंदगी का अम्बार देख मंत्री श्री खन्ना  ने अधिकारियों को जमकर फटकारा साथ ही जन समस्याओं को जल्द दूर करने का आष्वासन दिया। इस दौरान कार्यवाहक महापौर सुरेष चन्द्र अवस्थी, क्षेत्रीय विधायक डा0 नीरज बोरा, पार्षद प्रतिनिधि अरविन्द मिश्रा, विकास मिश्रा, लवकुष त्रिवेदी, अतुल अग्रवाल, सुदर्षन कटियार, अवधेष गौतम, सतीष वर्मा आदि भी मौजूद रहे। 

Scroll To Top
Translate »