राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी को उनके जन्मदिन की बधाई दी


RDESController
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्प गुच्छ देकर उनके जन्मदिन की बधाई दी.

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुये विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा. उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री के प्रयास से समाज के सभी वर्गों का विकास होगा तथा सौहार्द बढ़ेगा.


Scroll To Top
Translate »