रिजर्व बैंक ने जारी किये 500 रुपये के नये नोट, जानें क्या है इसमें खास


2017_6$largeimg13_Jun_2017_133931983

 

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नये नोट जारी किये हैं. नये बैंकनोट समय-समय पर जारी किये जा रहे महात्मा गांधी (नयी) सीरीज के ही हैं. इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया पर भी दी है.

500 रुपये के नये नोट में इनसेट में अंग्रेजी का पहला अक्षर ए (A) अंकित है. अक्षर ए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाले दोनों नंबर पैनलों पर नजर आएगा. नोट के पीछे छपाई का वर्ष 2017 लिखा हुआ धारक को नजर आएगा.

नोट के बाकी फीचर की बात करें तो 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के बाद आये नये नोटों की तरह ही यह हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गयी है


Scroll To Top
Translate »