
लखनऊ, । प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने आज बाल गृहों में रह रहे उन बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण किया। प्रो0 जोशी ने बच्चों के उत्साहवर्द्धक शैक्षिक परिणामों को दृष्टिगत कर उनकी अग्रिम शिक्षा व्यवस्था तथा कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा बच्चों की आगे की शिक्षा के लिए अपेक्षित राशि की व्यवस्था रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से की जाये।
प्रो.रीता जोशी ने आज सचिवालय में आयोजित समारोह में 22 (बाइस) मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वाले दसवीं कक्षा के 12 बच्चों में से 10 बच्चों ने प्रथम श्रेणी तथा 03 बच्चों ने अच्छे अंको से द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। बारहवीं कक्षा के 03 बच्चों ने प्रथम तथा 05 बच्चों ने अच्छे अंको से द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि लखनऊ के राजकीय महिला शरणालय में आवासित सुश्री विजय लक्ष्मी मिश्रा ने जे.ई.ई.सी.यू.पी. 2017 (पाॅलीटेक्निक) की परीक्षा उत्तीर्ण करने का सम्मान प्राप्त किया।
सम्मानित होने वाले बच्चों में राजकीय बाल गृह (किशोर), वाराणसी में आवासित वायुनन्दन द्विवेदी ने सर्वाधिक 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवीं की प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा दसवीं कक्षा के ही अंश कुमार सिंह जो कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आवासित हैं, ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए बाल गृह में आवासित बच्चों में सर्वाधिक अंक हासिल करने में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।.
https://rashtriyadinmaan.com
