
लखनऊ. राजधानी के हजरतगंज इलाके के नरही में वाणिज्यकर भवन की पांचवीं मंजिल पर आज सुबह 9 बजे अचानक लगी भीषण आग की वजह से हडकम्प मच गया. आग लगने के कुछ ही देर में पूरी इमारत धुएं में डूब गई. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की एक दर्जन गाड़ियों को इस पर काबू करने में पांच घंटे से ज्यादा वक्त लगा.
इस बीच पांचवीं मंजिल पर रखी सारी फाइलें राख के ढेर में बदल गईं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि उनके विभाग को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यह जानकारी मिली कि वाणिज्य कर विभाग में आग लगी है. उन्होंने बताया कि आग की वजह से पूरी इमारत आग के गुबार में डूब गई थी. सीढ़ियों के ज़रिये ऊपर पहुंचना मुमकिन नहीं था.
दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद ली.
https://rashtriyadinmaan.com
