
लखनऊ. योगी सरकार की नीतियों को समझने के लिए अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक से मुलाकात कर चर्चा की। योगी सरकार की योजनाओं से प्रभावित अमेरिकी अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं का अध्ययन किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अमेरिकी एम्बेसी के उत्तर भारत आफिस के डायरेक्टर जानाथन केसलर, पोलिटीकल आफिसर जैक मिनर एवं कल्चरल अफेयर्स स्पेशलिस्ट रोबिन बंसल ने प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक से मुलाकात की।
योगी आदित्यनाथ के संत जीवन के साथ पार्टी द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी और उसमें उनके परफार्मेंस पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने अमेरिकी अधिकारियों की जिज्ञासाओं का सिलसिलेवार जबाब दिया। पाठक ने बताया कि करप्शन फ्री डेवलपमेंट और मजबूत कानून व्यवस्था ही सरकार की पालिसी है, जिसकी पिक्चर सौ दिन में पूरी तरह साफ दिखने लगेगी। सरकार और संगठन ने जन सुनवाई और जनता की समस्याओं के समाधान की जबावदेही सुनिश्चित की है।
विजय बहादुर पाठक ने बताया कि योगी सरकार किसानों का 36 हजार करोड़ के कर्ज को चुकाने के लिए अपने सोर्सेज से धन की व्यवस्था कर रही है। किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट के साथ पौधे भी दिये जाएंगे। पावर आफ आल के तहत हर घर तक पावर सप्लाई पर सरकार काम कर रही है और पब्लिक एकाउंटबिलिटी पर सरकार का फोकस है। बुन्देलखण्ड में हर गर्मी में पानी की किल्लत होती थी, लेकिन सरकार की पूर्व तैयारी के कारण इस बार कोई समस्या नहीं हुई, बरसात से पहले ही बाढ़ से निपटने की तैयारी सरकार ने की है। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मोदी भी सीधे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने जिनकी धमक का एहसास अमेरिका तक को हो चुका है। ऐसे ही योगी भी हर कसौटी पर खरे उतर कर नए आयाम स्थापति कर रहे है। प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा में पाठक ने पार्टी संगठन के बारे में बताया कि सरकार बनने के बाद भी हम सामाजिक, संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ जनता के बीच है और सरकार बनाने के लिए जनता का धन्यवाद देने उनके घर तक पहुंच रहे है। प्रत्येक बूथ पर 50 पौधों के रोपण का संकल्प हमारी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अभास है
https://rashtriyadinmaan.com
