
लखनऊ, । हक मांगो अभियान के अन्तर्गत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर. सांसद ने जनपद. आगरा कें बेगल घूसाखन्दौली, धमेना रेाड. ब्लाक.समसाबाद के विश्वभारती स्कूल एवं कई अन्य जगहों पर किसानों एवं नौजवानों की समस्याओं को लेकर संवाद किया। अध्यक्ष राज बब्बर ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं नौजवानों के मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि आज मैं कोई भाषण करने नहीं आया हूूं. बल्कि आपकी समस्याओं को सुनने आया हूँ।
संवाद में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं. जिसमें आलू किसानों ने कहा कि आलू 450 रुपया प्रति कुन्ता बिक रहा है. जबकि लागत लगभग 1000रुपये प्रति कुन्तल आ रही है। मंडियों में किसानों से अवैध मंडी शुल्क लिया जा रहा हैए कोल्ड स्टोरेज में भण्डारण के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। जो बन्द होना चाहिए। आलू का निर्यात बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म के बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जायं तथा समर्थन मूल्य घोषित करने वाली समिति में किसानों को भी सम्मिलित किया जाय। 60 साल या अधिक आयु वाले किसानों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। आगरा का प्रमुख चमड़ा ;जूताद्ध उद्योग बन्द के कगार पर है, क्योंकि सरकार के तरफ से इस उद्योग को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। किसानों ने कर्ज माफी के वादों को आज तक प्रदेश सरकार द्वारा न पूरा किये जाने की बात को भी पुरजोर तरीके से रखा और यह भी कहा कि कर्जा भी नहीं मिल रहा है. क्यों कि घोषणा करके सरकार पिछला भुगतान नहीं कर रही है।
संवाद में मौजूद नौजवानों ने कहा कि एम.काम. की डिग्री लेने के बावजूद बेरोजगारी झेलने को बाध्य होना पड़ रहा है. जबकि चुनाव के समय भाजपा काा वादा था कि सरकार बनने पर दो करोड़ युवा बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। श्री बब्बर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों और नौजवानों की पक्षधर रही है.किसान देश का अन्नदाता है, वह रोजगार नहीं करता. बल्कि देश का पेट भरता है। वह तथा उसका परिवार पूरी तरह सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। समर्थन मूल्य भी उसे नहीं मिल पा रहा है तथा वह अपना उत्पादन नोट बन्दी के वजह से बाजार में बेंचने में भी असमर्थ है। जीएसटी के अन्तर्गत कृषि उत्पादन को भी रखा गया हैए जो किसानों पर एक बड़ा बोझ है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती किसानों के लिए सबसे बड़ा बाधक हैए जिससे मुख्य रूप से सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा कृषि कार्य हेतु विद्युत दरों में की गयी अप्रत्याशित वृद्धि चिन्ताजनक है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि आज जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के अध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा के नेतृत्व में कई जगहों पर किसानों.नौजवानों और व्यवसाइयों सहित समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित किया गया. जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्ब ने रोजगार के मुद्दे सहित तमाम प्रमुख मुद्दों पर सरकार के वादा खिलाफी को उत्तर की जनता के साथा धोखा बताया। संवाद में मुख्य रूप से उपेन्द्र सिंह, रामस्वरूप चैरसिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री अबरार हुसैन, लाल सिंह प्रधान, गजाधर सिंहए विशम्भर सिंह प्रधान, हरीश तोमर, तात्या रायए विवेक आर्य, रोशन सिंह रघुवंशी, राकेश उपाध्याय, राजू लवानियां, अनेक सिंह, राजवीर सिंह प्रधान, प्रमोद शर्मा, सत्य प्रकाश प्रधान, राजवीर लवानियां, भागीरथ सिंह, धर्मेन्द्र जादौन, रवीन्द्र जादौन, विजय प्रधान आदि सहित जिले के कांग्रेसजनों प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कल 17 जून को गौतमबुद्ध नगर तथा 19 जून को लखनऊ, 20जून को हमीरपुर तथा 21 जून को कौशाम्बी जनपद में किसानों और नौजवानों की जिला.शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित संवाद में शामिल होंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
