21 को लखनऊ मंडल में होगा किसानों का योगा: हरिनाम सिंह वर्मा


images (19)
लखनऊ, ।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लखनऊ में 21 तारीख को योगा करेंगे तो जनपद का किसान भी अपनी समस्याओं को लेकर जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गाे को जोकि लखनऊ को जोड़ते हैं उन पर किसान प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक योगा करेंगे साथ ही लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष लखनऊ हरिनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में जनपद का किसान जो कि सैकड़ों की संख्या में होंगे वह योगा करेंगे।

उन्होने कहा कि यहाँ पर किसान अपने साथ में धान, गेहूं, आलू, गन्ना, दूध आदि लेकर योगा करेंगे व् पूरे जनपद का किसान सभी राष्ट्र राजमार्गों पर योग करेगा। सुल्तानपुर रोड पर किशोरी लाल पटेल के नेतृत्व में तथा रायबरेली रोड पर संतलाल पटेल व राजेश रावत, फैजाबाद रोड पर जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, सीतापुर रोड पर आजाद अंसारी, हरदोई रोड पर हरिवंश त्रिपाठी व उर्मिला मौर्या के नेतृत्व में किसानों को योगा करेंगे।

इसी प्रकार रायबरेली में लाला चैधरी के नेतृत्व में उन्नाव में शैलेन्द्र यादव ए सीतापुर में उमेश पांडेय व नन्द किशोर वर्मा एहरदोई में राज बहादुर ए लखीमपुर में राम सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसान योग करेंगे। इस बीच में लखनऊ आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वह इन 4 घंटे किसानों के योगा कार्यक्रम में सहयोग करें वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने काम को एक दिन पहले कर ले। इस बीच में मिलिट्री व एंबुलेंस सेवा को निकलने की विशेष रुप से सुविधा दी जाएगी।


Scroll To Top
Translate »