हरेला पर जिला जज ने पुलिस लाइन में रोपे पौधे


917571396ssp

Udham  sing Nager। हरेला पर्व के अवसर पर जिले के समस्त थानों एवं पुलिस   लाइन में पौधारोपण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज भूपेंद्र सिंह दुग्ताल ने रुद्रपुर पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते की उपस्थिति में पौधा लगाकर शुभारंभ किया। इस पर्व पर जिले के समस्त थाना प्रभारियों, कर्मचारियों द्वारा 20 20 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

इसी प्रकार पुलिस लाइन में न्यायालय/ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आम, अनार, नीबू, कटहल, रीठा, आंवला, नीम, जामुन आदि पौधों का रोपड़ किया गया।

इस मौके पर एडिशनल जिला जज विजेंद्र सिंह, पंकज तोमर, सीजेएम शिवाकांत द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक अपराध कमलेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह पिंचा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार, क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र बिन्जौला, क्षेत्राधिकारी यातायात हीरा सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक संजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक पंतनगर सुरजीत सिंह, निरीक्षक एलआईयू होशियार राम कोहली, प्रतिसार निरीक्षक आरटीसी देवेंद्र सिंह नेगी, एसआई एपी एवं लाइन के कर्मचारीगण मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »