भूमिहीनों की समस्या जल्द हल होगी: विधायक राजेश शुक्ला


 

1377149311mla

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले शुक्ला

Udham singNagar। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकत कर उन्हें किच्छा विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने किच्छा में डिग्री कालेज की स्थापना, आईटीआई व पॉलीटैक्निक के लिए भूमि उपलब्ध करवाने, पन्तनगर स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में परियोजना के अन्तर्गत कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों की पूर्ववत्ति कांग्रेस सरकार द्वारा रोकी गई पेंशन सुविधा की पुन: बहाली किए जाने व खुर्पिया फार्म के भूमिहीनों को पट्टे अभी तक जारी न जारी होने की समस्याएं प्रमुखता से रखी।

बता दें कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वयं किच्छा में डिग्री कालेज की स्थापना किए जाने कि घोषणा की थी। विधायक शुक्ला द्वारा उक्त समस्याओं से सीएम रावत को अवगत कराने पर उन्होंने विधायक शुक्ला को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही किच्छा क्षेत्र को जल्द डिग्री कालेज के लिए संबंधित अधिकारीयों को आदेश दे दिए गए हैं, साथ ही आईटीआई व पॉलीटैक्निक के लिए भूमि शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी, जिस पर सराकर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों को पूर्ववत्ति सरकार द्वारा रोकी गई पेंशन सुविधा दिए जाने के आदेश शीघ्र कर दिए जाएंगे व खुर्पिया फार्म के भूमिहीनों जिनकी लड़ाई विधायक राजेश शुक्ला शुरू से लड़ते रहे हैं उनको पट्टे दिए जाने पर सरकार विचार करेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधायक शुक्ला को भरपूर समय देकर हर एक समस्या को सुना और प्रत्येक का समाधान करने की बात कहते हुए कहा कि किच्छा विधानसभा के विकास में पूरा साथ देंगे। विधायक शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री रावत का उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


Scroll To Top
Translate »