डीजीपी ने रद्द की पूरी दरोगा भर्ती प्रक्रिया, STF करेगी जांच


21404jwRAQRYFp0vx8CzlGtOyKJ3ao6EVuoHY1470385
लखनऊ. डीजीपी सुलखान सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर, नागरिक पुलिस (पुरुष-महिला) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2016 को निरस्‍त करने का आदेश दिया है। सुलखान सिंह ने पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस में 3307 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। साथ ही एफआईआर दर्ज कर एसटीएफ को पेपर लीक मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
 प्रदेश के यूपी के 22 जिलों में 17 जुलाई से यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती की परीक्षाएं चल रही थी। बुधवार को ऑनलाइन पेपर लीक होने की खबरों के चलते 25 और 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा को पहले स्थग‌ित क‌िया गया था। इसके बाद मंगलवार को डीजीपी सुलखान सिंह ने अब तक हुई सभी परीक्षाओं को भी निरस्त कर दिया।
बताते चले कि सीधी भर्ती 2016 के तहत होने वाली इन परीक्षाओं में नागरिक पुलिस में पुरुष के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निश्मन अधिकारी के 97 पदों के लिए आवेदन किए गए थे।


Scroll To Top
Translate »