
नई दिल्ली. रामनाथ कोविंद ने भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ ग्रहण की. CJI जे.एस. खेहर ने सेंट्रल हॉल में कोविंद को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलवाई. शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रगान गाया गया. शपथ ग्रहण करने से पहले कोविंद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट गए. 71 वर्षीय कोविंद महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किए. उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी थीं. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थे. राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद ने अपना पहला संबोधन देश के नाम पढ़ा. उन्होंने कहा कि मैं मिट्टी के घर में पला-बढ़ा हूं.
दोपहर 01:00 बजे: प्रणब मुखर्जी और कोविंद दोनों संसद से वापस राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे. प्रेसिडेंट बॉडी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण फ़ॉर कोर्ट में भव्य गार्ड ऑफ ऑनर होगा.
दोपहर 2:15 बजे: कोविंद वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ प्रणब मुखर्जी को छोड़ने 10 राजाजी मार्ग जाएंगे, कार में भी दोनों के बैठने के पोजीशन में अदला-बदली होगी. मुखर्जी को नए घर पर छोड़ने के बाद कोविंद फिर से राष्ट्रपति भवन लौटेंगे.
बता दें कि कोविंद को राष्ट्रपति बनने के लिए 5,52,243 वोट चाहिए थे, जबकि उन्होंने कुल वोट 10,98,903 में से 7,02,044 जीते.
https://rashtriyadinmaan.com
