
नई दिल्ली. सिर्फ पांच सालों में भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक अमित शाह की सम्पत्ति में 300 गुना की बढ़ोत्तरी हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पिछले कुछ सालों में जिस तेज़ी से राजनीतिक कद बढ़ा है उससे भी कई गुना तेज़ उनकी सम्पत्ति का वज़न बढ़ा है. अमित शाह राज्यसभा जा रहे हैं तो इसी बहाने उनकी बढ़ी हुई सम्पत्ति के बारे में भी हकीकत सामने आ गई. अमित शाह ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ जो हलफनामा दिया उसी हलफनामे ने उनकी सम्पत्ति में 300 गुना इजाफे की चुगली की है. साल 2012 में अमित शाह की चल सम्पत्ति एक करोड़ 90 लाख थी वह 2017 में बढ़कर 19 करोड़ हो गई है.
नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में अपनी चल और अचल सम्पत्ति का जो ब्योरा दिया है उसके अनुसार उनके पास मौजूद पैतृक संपत्ति की कीमत 10.38 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उनकी खुद की अर्जित की हुई सम्पत्ति की बात करें तो वह 2012 में 8 करोड़ 54 लाख रुपये थी जो 2017 में बढ़कर 34 करोड़ 31 लाख रुपये हो गई है.
https://rashtriyadinmaan.com
